फतेह सिंह व जोरावर सिंह की शहादत साहस और धार्मिक आस्था की अमर मिसाल

ऊंचाहार (रायबरेली)। महाराजा रणजीत सिंह के पुत्र साहिबजादा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को याद करते हुए बुधवार को ऊंचाहार ब्लॉक स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि मात्र 9 और 6 वर्ष की आयु में दिया गया उनका बलिदान धार्मिक आस्था और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दोनों बाल वीरों का अपने धर्म और सिद्धांतों के प्रति अटूट विश्वास आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध डटे रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial