डलमऊ (रायबरेली)।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान ब्रह्मा देवी पत्नी राम दिनेश, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी नेवाजगंज के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि ब्रह्मा देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पीछे पति राम दिनेश, बेटा आर्यन और बेटी आरती को छोड़ गई हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर से सुरजीपुर मोड़ तक क्षेत्र को रेड जोन घोषित करने तथा स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग की है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नेवाजगंज में मौत बनकर आया ट्रक, 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक अंत
