डीह (रायबरेली)। आगामी महाशिवरात्रि और रमज़ान के मद्देनज़र डीह थाना परिसर में उपजिलाधिकारी चंद प्रकाश की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने की।थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों को शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि शोभायात्रा पूर्व निर्धारित रूट से ही निकाली जाएगी और किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की असुविधा हो तो समय रहते प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके।प्रशासन ने साफ किया कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी से अपने-अपने धर्मों के त्योहार आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गई।बैठक में मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, रंजीत सिंह, अमरनाथ द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि, विनोद जायसवाल, सुनील जायसवाल, सूरज सिंह, मनोज साहू, उमाकांत द्विवेदी, प्रधान रोहित चौरसिया, शिव प्रसाद तिवारी, सोनू जायसवाल, अनिकेत सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डीह थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक: शिवरात्रि व रमज़ान को लेकर प्रशासन अलर्ट, तय रूट से ही निकलेगी शोभायात्रा
