डीएम हर्षिता माथुर ने किया संकुल भवन का लोकार्पण, समूह की महिलाओं को मिलेगी नई कार्यस्थली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महाराजगंज विकासखंड क्षेत्र की सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में नव निर्मित संकुल भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और दीवारों पर बनी कलाकृतियों का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने संकुल भवन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण विकास को गति मिलती है।बताया गया कि National Rural Livelihood Mission के तहत महाराजगंज क्षेत्र की सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में इस संकुल भवन का निर्माण कराया गया है। भवन बनने से न्याय पंचायत भर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को एक ही स्थान पर बैठकर अपने कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूह की महिलाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

न्यूज प्लस रिपोर्ट 8471062005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial