डलमऊ में श्रद्धा के साथ मनाया गया बुढ़वा मंगल, संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा

डलमऊ (रायबरेली)। ऐतिहासिक नगर डलमऊ में मंगलवार को बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रीराम भक्त हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।पूजा कार्यक्रम स्वामी श्री दिव्यानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति भाव से भरे श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी का पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने भी हनुमान जी के चरणों में मत्था टेककर परिवार और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने कहा कि बुढ़वा मंगल का पर्व डलमऊ क्षेत्र में बड़े ही श्रद्धा और परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial