डलमऊ में तीन वर्ष से अटका फायर ब्रिगेड निर्माण, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ क्षेत्र में अग्निशमन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा फायर ब्रिगेड की स्थापना के लिए करीब तीन वर्ष पूर्व तहसील प्रशासन से भूमि की मांग की गई थी। विभाग के अनुरोध के बाद तहसील डलमऊ द्वारा नगर सीमा से सटे ग्रामसभा क्षेत्र में भूमि उपलब्ध करा दी गई थी। अधिग्रहण के बाद अग्निशमन विभाग ने स्थल पर खंभे और तार लगाकर सीमांकन भी पूरा कर दिया था। इसके बावजूद करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार निर्माण प्रस्ताव अभी भी मुख्यालय स्तर पर लंबित है, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराज़गी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आगजनी की घटनाओं के दौरान समय पर राहत ना मिल पाने का सबसे बड़ा कारण फायर स्टेशन का न होना है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जनहित में तत्काल फायर ब्रिगेड निर्माण शुरू कराने की मांग की है। अध्यक्ष गौड़ ने कहा कि प्रस्तावित भूमि पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य अथवा शिलान्यास कराया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि क्षेत्र को आगजनी से सुरक्षा प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial