डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले के सहयोगी पंचायत कर्मचारियों का समाजसेवी विकास सिंह ने किया सम्मान

रायबरेली। विकासखंड डलमऊ में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले पंचायत कर्मचारियों को समाजसेवी विकास सिंह द्वारा अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कर्मचारियों के चेहरों पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था। बताया गया कि मेला व्यवस्था में पंचायत कर्मचारियों ने अथक मेहनत की थी, जिसके प्रति आभार जताते हुए समाजसेवी श्री विकास सिंह ने कहा कि—“कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा के बिना बड़ा आयोजन सफल नहीं हो सकता। उनका यह योगदान सम्मान के योग्य है।”कर्मचारियों ने भी पहली बार किसी समाजसेवी द्वारा किए गए इस सम्मान को अभूतपूर्व पहल बताया। जिला संगठन ने इस नेक कार्य का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और समाज में सकारात्मक संदेश गया है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई सम्मानित लोग एवं पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial