डलमऊ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, लड्डू खिलाकर किया स्वागत

डलमऊ रायबरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर डलमऊ कस्बे में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी दीप प्रकाश शुक्ला ने मुराईबाग चौराहे तथा गंगा किनारे पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को लड्डू खिलाकर उनकी यात्रा के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा व्यक्त की।
दीप प्रकाश शुक्ला ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का प्रतीक है। कांवड़ियों की सेवा और उनका स्वागत करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी कांवड़ियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय होने की कामना की।
इस दौरान गंगा किनारे और मुराईबाग चौराहे पर कांवड़ियों के स्वागत को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। स्थानीय लोगों ने भी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा में सहयोग किया। इस मौके पर मुन्नू मिश्रा, मनोज सोनकर, आशीष जायसवाल, पवन जायसवाल, अमरेश निर्मल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial