डलमऊ की मस्जिद अबू बकर में तरावीह मुकम्मल, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा माहौल
मस्जिद अबू बकर में रविवार देर रात रमजान की मुकद्दस तरावीह नमाज़ मुकम्मल हो गई। चौहट्टा मोहल्ला स्थित मस्जिद में रात लगभग 9:30 बजे कुरआन पाक की तिलावत पूरी होने के साथ ही रूहानी माहौल बन गया। रमजान के चांद से शुरू हुई तरावीह को हाफिज मुजफ्फर ने खूबसूरत अंदाज में मुकम्मल कराया।तरावीह पूरी होने के बाद सभी नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी। मस्जिद कमेटी की ओर से हाफिज मुजफ्फर को नजराना पेश कर सम्मानित किया गया। मुअज्जिज लोगों ने उन्हें गुलाब का हार पहनाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद नमाजियों के बीच शिरीनी भी वितरित की गई।इस अवसर पर मोहम्मद अल्ताफ, शोहराब अली, कामरान हुसैन, शाहबाज हुसैन, जुल्फिकार हुसैन, आकिब जावेद, फिरोज आलम, भोलू, मोहम्मद असद, सरफरोज आलम, मोहम्मद तय्यब, फुरकान अली, मोहम्मद शानू, शीबू, नेहाल, वकाज हुसैन, लॉरेब, मेराज अली, मूरतिब हुसैन, फरहान हाशमी, अंसार हुसैन, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद वसीम, आफाक फौजी, मोहम्मद साहिल, आसिफ अली, बबलू, मोहम्मद सुऐब, तबरेज, फैजान हाशमी, अतीक अंसारी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।तरावीह की मुकम्मली पर पूरे मोहल्ले में खुशी और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
