डलमऊ (रायबरेली)। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के धानू का पुरवा के निकट सकरी पुलिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से मखदूमपुर उर्फ पूरे शेखन गांव की 65 वर्षीय श्याम कली पत्नी राम बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी अनुसार, मृतका पिछले डेढ़ वर्ष से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और घटना के समय अकेले ही रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद डलमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।मृतका अपने पीछे तीन पुत्र—अनूप कुमार, सुशील कुमार और सुनील कुमार—को छोड़ गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
डलमऊ : ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत
