जन्मदिन को बनाया सेवा दिवस: वृद्धाश्रम में बांटी गई खुशियाँ

डलमऊ (रायबरेली)। नववर्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा और संवेदना से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों द्वारा वृद्धजनों को राहत सामग्री वितरित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा मौर्य एवं स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे 51 वृद्धजनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल तथा मिष्ठान वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके प्रति सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना रहा।इस अवसर पर रघुवीर सिंह, निरंजन सिंह, अजीत श्रीवास्तव, मो. जसीम, प्रमालिनी शुक्ला, नेहा सिंह, अनुराग सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial