गोकशी के दो वांछित अभियुक्त मुन्ना यादव और अखिलेश यादव गिरफ्तार

रायबरेली। अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुरुबक्शगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 13 नवंबर 2025 की रात गश्त के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शमशेर का पुरवा के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा मिला। पुलिस के निकट पहुँचते ही ट्रक में बैठे दो व्यक्ति मौके से भाग निकले। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से दो जीवित गोवंश बरामद किए गए। इस संबंध में थाना गुरुबक्शगंज पर मु०अ०सं० 360/25, धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए 28 नवंबर 2025 को गुरुबक्शगंज पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को रसूलपुर गुण्डा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुन्ना यादव पुत्र रामबली यादव तथा अखिलेश यादव पुत्र रामबचन यादव, दोनों निवासी कोहडा, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial