गुरुबख्शगंज में पेंशन संवाद कार्यक्रम आयोजित, 25 नवंबर दिल्ली रैली में अधिक सहभागिता की अपील

रायबरेली। एनपीएस, यूपीएस और निजीकरण के विरोध में अटेवा परिवार सताँव द्वारा अवधेश्वर विद्यालय, गुरुबख्शगंज में पेंशन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु ने की। विजय बन्धु ने कहा कि 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाली बड़ी रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कर्मचारी एवं शिक्षक शामिल हों। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में अटेवा खीरों, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सताँव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सताँव सहित कई संगठनों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आंदोलन को मजबूती दी। इस मौके पर इरफान अहमद, अविनाश यादव, आशीष पटेल, मयंक सिंह वर्मा, अंजनी कुमार मौर्य, अनवर अली, अनिल यादव, राजेश यादव, उमाशंकर चौधरी, योगेंद्र यादव, अवनीश सिंह, आशीष त्रिवेदी सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial