कोतवाली क्षेत्र में चोरी: अस्पताल चौराहा स्थित मुकेश किराना स्टोर की छत काटकर चोरों ने किया हाथ साफ

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल चौराहा स्थित मुकेश किराना स्टोर में बीती रात चोरों ने बड़ी ही शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत काटकर अंदर घुसे और दुकान में रखा सामान व नकदी लेकर फरार हो गए।सुबह जब दुकान स्वामी ने दुकान खोली तो अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। छत काटे जाने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे, जिससे चोरी की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दूकानदार के अनुसार दुकान से कितना सामान और नकदी चोरी हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial