कैबिनेट मंत्री बने मनोज पांडे, डलमऊ में जश्न और आतिशबाजी

डलमऊ (रायबरेली)।  ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे को योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। डलमऊ के मकनपुर तिराहे स्थित कार्यालय पर समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा बधाइयां दीं। इस दौरान लोगों ने कहा कि मनोज कुमार पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साह व्यक्त किया और उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत, प्रदीप त्रिवेदी, मयंक त्रिवेदी, अमित तिवारी, मोनू बाजपेई, हरिओम दीक्षित, पप्पू तिवारी, हिमांशू त्रिवेदी, अमन त्रिवेदी, राजेश द्विवेदी, शैलेन्द्र चौधरी, अनमोल सिंह, केके पंडित, पिंटू तिवारी, राहुल त्रिवेदी, सक्षम मिश्रा और बॉबी अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial