हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ज्वालापुर क्षेत्र स्थित मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया के मोहतमिम मौलाना मोहम्मद आरिफ पर नाबालिग छात्र के साथ अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं।बच्चे के परिजनों ने मौलाना से मौके पर ही सवाल-जवाब किए, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वायरल वीडियो में मौलाना बच्चे से किए गए व्यवहार को “प्यार करने” का नाम देते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।परिजनों का कहना है कि बच्चे ने घर पहुंचकर पूरी घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने मौलाना से बातचीत की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। मामले के बाहर आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार: मदरसे के मौलाना पर नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोप, वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश
