स्वतंत्रता दिवस पर साइकिल से निकले डलमऊ ब्लॉक प्रमुख, दिया ईंधन बचाने का संदेश

संदेश साफ है—ईंधन बचाएं, पर्यावरण बचाएं और स्वस्थ भारत की दिशा में कदम बढ़ाएं।

डलमऊ रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत ने साइकिल यात्रा शुरू कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरता और ऊर्जा संरक्षण से जुड़े संदेशों से प्रेरणा लेते हुए साइकिल को अपनी यात्रा का माध्यम बनाया।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके हम ईंधन की बचत करने के साथ-साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में योगदान दे सकते हैं। साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ प्रदूषण कम करने का भी एक सरल माध्यम है।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साइकिल यात्रा के जरिए उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से ईंधन खर्च न करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होने की अपील की। उनकी इस पहल को क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial