साहब! पति दोस्तों से करवाता था ‘शर्मनाक हरकतें’…थाने पहुंची महिला, लगाए हैरान करने वाले आरोप

लखनऊ। पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति न सिर्फ मारपीट और गाली-गलौज करता था, बल्कि नशीला पदार्थ खिलाकर अपने दोस्तों से जबरन संबंध भी बनवाता था। महिला के अनुसार, रात के वक्त उसका पति अलग-अलग दोस्तों को कमरे में बुलाता था और उसे बेहोश कर देता था। होश आने पर उसे पता चलता कि उसके साथ गलत किया गया है। विरोध करने पर पति ने अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि गर्भवती होने पर पति ने बच्चा उसका नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसे जबरन गर्भपात की दवाइयाँ खिला दीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। लगातार हो रहे उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial