डलमऊ रायबरेली। डलमऊ के रौसी गांव में समाजसेवी शंकर मिस्त्री ने अपने ग्राम सभा के जरूरतमंदों एवं गरीबों को अपने निजी आवास पर 500 से अधिक कंबलों का वितरण किया। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच समाज सेवाओं द्वारा कंबल वितरण कर जरूरतमंदों को काफी राहत पहुंचा रहे हैं। समाजसेवी शंकर मिस्त्री ने बताया कि करीब 10 वर्षों से लगातार गरीबों के बीच में ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण करते चले आ रहे हैं। शंकर मिस्त्री ने कहा इस ठंड में जरूरतमंद लोगों को मदद के लिए सभी समाजसेवियों को आगे बढ़कर कदम उठाने चाहिए। डलमऊ द्वितीय से जिला पंचायत प्रत्याशी राकेश लोधी, एवं डलमऊ प्रथम से जिला पंचायत प्रत्याशी बलवंत सिंह लोधी, ने युवा समाजसेवी शंकर मिस्त्री को माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लोगों को थोड़ी सी मदद बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को काफी राहत पहुंचा सकती है उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम फिलहाल जारी रहेगा। इस मौके पर कल्याण सिंहलोधी, युवा भाजपा नेता बीएल लोधी, राम अवतार, राम सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामदेव लोधी, प्रदीप कुमारलोधी, भगवान दीन, बैजनाथ दीक्षित, एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
समाजसेवी शंकर मिस्त्री बने जरूरतमंदों की ढाल, सैकड़ों को मिला कंबल
