संभल हिंसा केस में बड़ा मोड़, पूर्व CO अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर FIR का कोर्ट आदेश

संभल (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संभल की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर की अदालत ने तत्कालीन सीओ संभल अनुज चौधरी और तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश नखासा थाना क्षेत्र निवासी यामीन की याचिका पर दिया गया है।यामीन का आरोप है कि हिंसा के दिन उनका बेटा आलम टोस्ट बेचने निकला था, तभी शाही जामा मस्जिद के पास पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी। डर के चलते घायल युवक ने छिपकर इलाज कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से सामाजिक संस्था एपीसीआर ने पैरवी की। वकील अख्तर हुसैन के अनुसार 9 जनवरी 2026 को सुनवाई पूरी हुई। गौरतलब है कि संभल हिंसा में चार लोगों की मौत और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial