वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सुधा द्विवेदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठाई मांग

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को सरेनी विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की।

कांग्रेस नेत्री सुधा द्विवेदी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 4 से 8 अक्टूबर तक न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल और प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बहाई के पूरे पीर मोहम्मद में चौपाल का आयोजन किया गया। इसके बाद लालगंज ब्लॉक के मीठापुर गांव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पार्टी के आरोपों को रखा और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

सुधा द्विवेदी ने बताया कि सरेनी ब्लॉक के रानीखेड़ा गांव में भी कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्र हुए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं होता, तब तक यह अभियान गांव-गांव लगातार जारी रहेगा। सुधा द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य आम लोगों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना है।

सुधा द्विवेदी ने कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial