रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा गार्डन के सामने शनिवार को वैलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए वैलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया और जमकर नारेबाजी की।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मारुत त्रिपाठी ने कहा कि 14 फरवरी देश के लिए पुलवामा शहीदों की स्मृति का दिन है। ऐसे अवसर पर पाश्चात्य संस्कृति से जुड़े आयोजनों का विरोध किया जाना आवश्यक है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
वैलेंटाइन डे का विरोध: इंदिरा गार्डन के सामने फूंका पुतला, लगे राष्ट्रभक्ति के नारे
