वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. जी.बी. सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित किया श्रद्धांजलि समारोह

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. जी.बी. सिंह ने जवाहर विहार स्थित अपने आवास पर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटिशः नमन किया गया।डॉ. सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे युगद्रष्टा नेता थे, जिन्हें पक्ष और विपक्ष समान रूप से सम्मान देता था। उन्होंने कहा कि अटल जी कवि हृदय होने के साथ जनसंघ के संस्थापक रहे और विदेश मंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में देश को वैश्विक पहचान दिलाई। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और पोखरण परमाणु परीक्षण उनके दृढ़ नेतृत्व की मिसाल हैं।डॉ. सिंह ने कहा कि अटल जी की नीतियों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश आज विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में अनुज वर्मा, विनय प्रताप सिंह, रामवीर उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial