लालगंज समाधान दिवस में ग्राम प्रधान ने उठाई सड़क व पशु चिकित्सालय मरम्मत की मांग

लालगंज (रायबरेली)। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बेलहनी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से मुलाकात कर ग्राम पंचायत से जुड़ी प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चांदाटीकर से कान्हमऊ होते हुए पूरे रजऊ से पूरे नया प्राथमिक विद्यालय तक पक्की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर पत्राचार किया। उन्होंने बताया कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों तथा किसानों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।इसके साथ ही ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने पूरे काली में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की जर्जर स्थिति की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने पशु चिकित्सालय के जीर्णोद्वार व मरम्मत कराए जाने की मांग की, ताकि क्षेत्र के पशुपालकों को समय पर उपचार की सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial