लालगंज में दर्दनाक टक्कर: दो जिंदगियां खत्म, दो गंभीर घायल

रायबरेली। लालगंज क्षेत्र अंतर्गत दो सड़का के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान तेजा पुत्र छेदी लाल निवासी राउतपुर सरेनी और महेंद्र सिंह पुत्र रामराज सिंह भदौरिया निवासी पाहो खीरों के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, जबकि तेजा अपने दो साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज से सरेनी जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो सड़का के पास अचानक सामने आए ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तेजा के साथ मौजूद राम प्रसाद और धुन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial