लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार न करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके लिए प्लानिंग विभाग ने सभी सरकारी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।स्पेशल सेक्रेटरी अमित सिंह बंसल ने आदेश में कहा कि आधार कार्ड में जन्म प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होता है, इसलिए इसे जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन्म तिथि सत्यापन के लिए केवल अधिकृत जन्म प्रमाण पत्र ही वैध दस्तावेज माना जाएगा।सरकार के इस फैसले के बाद अब विभिन्न विभागों में जन्म तिथि से संबंधित प्रक्रियाओं और दस्तावेज़ीकरण में केवल Birth Certificate ही स्वीकार किया जाएगा।
लखनऊ: जन्म प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड मान्य नहीं, यूपी सरकार का बड़ा फैसला
