रायबरेली। मालियापुर मजरे सराय दिलावर में मंगलवार को रेस लगाते समय 18 वर्षीय सचिन कुमार की अचानक मौत हो गई। दौड़ के दौरान पानी पीते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता रमेश कुमार ने बताया कि सचिन रोज की तरह दौड़ लगाने गया था। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
रेस के दौरान पानी पीते ही गिरे युवक की मौत
