रायबरेली में एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, आपत्ति-दावों के लिए 6 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा अभियान

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शहर के आईटीआई ग्राउंड में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करते हुए आपत्ति और दावे दर्ज कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद मतदाता सूची में छूटे नामों, त्रुटियों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 6 जनवरी से 6 फरवरी तक एक माह का समय दिया गया है।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस अभियान के दौरान कुल 3,48,867 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं। इनमें 5,738 मतदाताओं ने एसआईआर फार्म नहीं भरा, 76,119 मतदाता खोजने पर नहीं मिले, 29,336 मतदाता एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए, 1,70,508 मतदाता अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि 67,808 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक को मतदाता सूची को लेकर कोई आपत्ति या दावा है तो वह निर्धारित अवधि में दर्ज करा सकता है। यह अभियान जिले की 980 ग्राम पंचायतों में 1,510 बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial