रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव और सिद्धा का पुरवा में छापेमारी करते हुए अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अड्डों तथा संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम ने 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया। कुल 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से ऐसी अभियानात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रायबरेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर कच्ची शराब बरामद — 250 किलो महुआ लहन नष्ट
