रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गदागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गदागंज पुलिस ने दिनांक 04 जनवरी 2026 को पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त शकील अहमद (44 वर्ष), पुत्र वकील मियां, निवासी ग्राम बगौरा, थाना दरौदा, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जेल रवाना कर दिया गया।थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि अभियुक्त द्वारा सऊदी अरब भेजने के नाम पर अवैध रूप से ट्रेवल्स का संचालन किया जा रहा था। अभियुक्त ने थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर धई निवासी अंशुल पुत्र बाबूलाल को फर्जी वीजा उपलब्ध कराया था। जांच में सामने आया कि संबंधित ट्रेवल्स का कोई वैध पंजीकरण अथवा जीएसटी नंबर नहीं है। उक्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय पटेल और कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial