रायबरेली: ट्यूबवेल पर सोते युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में हड़कंप

रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के ओया गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे विनीत (35 वर्ष) की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह धान काटने पहुंचे मजदूरों ने खेत में विनीत का हाथ-पैर बंधा हुआ और चोटों से लथपथ शव देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की स्थिति देखकर इसे स्पष्ट रूप से हत्या का मामला बताया। शरीर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक विनीत रात में ट्यूबवेल के कमरे में सोने आया था। सुबह उसका शव खेत में मिला। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की घटना से ओया गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial