यूपी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का संभाजन एवं पुनर्गठन 2 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ राज्य और जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
न्यूज़ प्लस रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial