रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। शहर के अंदरून किला, निकट एनआईसी इंटर कॉलेज क्षेत्र में नजूल भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासी निजामुद्दीन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि मोहल्ले के ही मुन्नू और शानू नामक दो व्यक्तियों ने घर के सामने स्थित नजूल भूमि पर निर्माण करने के लिए नींव खोदनी शुरू कर दी।निजामुद्दीन के अनुसार, जब उन्होंने इस अवैध निर्माण का विरोध किया तो आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि “यह नजूल की भूमि है, तुम्हारे बाप की नहीं।” शिकायतकर्ता का कहना है कि यह भूमि वर्षों से पूरे मोहल्ले द्वारा सार्वजनिक उपयोग के लिए प्रयोग की जाती रही है, जहां लोग बैठते हैं और कूड़ा भी डालते हैं।आरोप है कि विरोध करने पर दोनों व्यक्तियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “जहाँ जाना है जाओ, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” पीड़ित ने प्रशासन से अवैध निर्माण रोकने और सुरक्षा की मांग की है।
“यह नजूल की भूमि है, तुम्हारे बाप की नहीं : दबंग” नजूल भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद, विरोध करने पर दी गई जान से मारने की धमकी
