मुराईबाग में जुआरी फार्महब का सराहनीय कदम: 197 किसानों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

डलमऊ रायबरेली। जुआरी फार्महब लिमिटेड जो अडवेंट्ज ग्रुप का हिस्सा है, ने अपनी सीएसआर पहल के तहत जय किसान जंक्शन, मुराईबाग में किसानों व उनके परिवारजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ एरिया मैनेजर अनिल कुमार मौर्य ने किया, जबकि ब्रांच मैनेजर रामराज मौर्य ने चिकित्सकों का स्वागत किया।
इस दौरान 197 से अधिक किसानों व परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। कृष्णा पालिक्लिनिक जगतपुर हॉस्पिटल व प्रखर ऑप्टिकल्स एंड आई केयर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सामान्य जांच, शुगर, बीपी व नेत्र परीक्षण किया। किसानों ने पहल की सराहना की। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial