बस्ती। बस्ती के थाना कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी पर महिला कांस्टेबल मेनका चौहान द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।मेनका चौहान ने आरोप लगाया था कि बीमार मां की देखभाल के लिए छुट्टी मांगने पर उन्हें अभद्र भाषा का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है और मनमाफिक कार्य न करने पर परेशान किया जाता है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यसवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी को थाना कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी दिए हैं।फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
महिला कांस्टेबल के गंभीर आरोपों के बाद कोतवाल लाइन हाज़िर, एसपी की त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप
