डलमऊ (रायबरेली)।सक्रिय समाजवादी पार्टी के नेता एवं सरेनी विधानसभा प्रत्याशी मनीष देवपाल ने डलमऊ क्षेत्र के पूरे कुंजन मजरे लूक चांदपुर गांव में हुई दर्दनाक घटना में भाई-बहन की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हृदय विदारक हादसे की सूचना मिलते ही मनीष देवपाल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया।मनीष देवपाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और समाज के हर व्यक्ति को ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए तत्काल सहायता के रूप में 5100 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे हर संभव सहायता के लिए परिवार के साथ खड़े रहेंगे।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। इस दुखद मौके पर समाज में एकजुटता और संवेदनशीलता की आवश्यकता है।इस दौरान सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गांव के अन्य लोग और सपा कार्यकर्ता भी इस दौरान उपस्थित रहे।
भाई-बहन की मौत से गांव में मातम, मनीष देवपाल ने पहुंचकर बंटाया दुख, दी आर्थिक मदद
