बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार व निर्मम हत्याओं के विरोध में बुधवार को डलमऊ क्षेत्र में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में मुराईबाग मुख्य चौराहे पर हिंदुत्व एकता का प्रदर्शन किया गया तथा जेहाद के क्रूरतम स्वभाव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डलमऊ को सौंपा गया। व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial