डलमऊ (रायबरेली)।ग्राम पंचायत बरारा बुजुर्ग में लखनऊ विश्वविद्यालय से आए डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव एवं दीपेश कुमार राय के निर्देशन में महिला सभा एवं बाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों ने अपनी-अपनी समस्याओं को खुलकर रखा, जिन पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान पर विचार किया गया।सभाओं में सामने आए सुझावों एवं आवश्यक कार्यों को ग्राम पंचायत की कार्ययोजना 2026-27 में सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया, जिससे गांव के समग्र विकास को गति मिल सके। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिवपति एवं ग्राम सचिव मीनू मिश्रा द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री समूह की महिलाएं, बच्चे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन से ग्रामीणों में जागरूकता एवं सहभागिता का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।
बरारा बुजुर्ग में महिला-बाल सभा, समस्याओं से समाधान तक पहुँची गांव की आवाज़
