पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

कानपुर (एनपीआर)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 81 वर्षीय जायसवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।श्रीप्रकाश जायसवाल का राजनीतिक जीवन बेहद समृद्ध रहा। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कानपुर के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रहे। इसके अलावा वे केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके थे।वे वर्ष 1989 में कानपुर के महापौर निर्वाचित हुए थे, जब सभासदों द्वारा मेयर का चुनाव किया जाता था। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन बार—1999, 2004 और 2009—कानपुर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते।वर्ष 2014 में वे भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी से चुनाव हार गए थे, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार सत्यदेव पचौरी से हुई थी।कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कानपुर में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial