डलमऊ (रायबरेली)। पत्रकार बृजेंद्र कुमार ने बुधवार 7 जनवरी को अपनी माता संपत्ति देवी पत्नी हरिशंकर की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परिवारिक जनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचकर वहां पर भर्ती मरीजों एवं तीमारदाररों को पूड़ी सब्जी बिस्किट फल आदि वितरित किया। पत्रकार बृजेंद्र कुमार एवं उनके बड़े भाई सुशील कुमार ने बताया कि जरूरतमंदों गरीबों एवं मरीजों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है। अवसर बनाकर मजलूमों जरूरतमंदों की सेवा करना ही अपने पूर्वजों की सच्ची श्रद्धांजलि होती है। माताजी की प्रेरणा से ही वह पिछले 18 वर्षों से पुण्यतिथि को अवसर बनाकर गरीबों मरीजों एवं जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक छोटा सा प्रयास करते हैं। इससे हम सभी को परम सुख की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर सुशील कुमार सुधीर कुमार,अरविंद कुमार, गुड्डू जायसवाल, दीपक कुमार, मनोज कुमार आदि पारिवारिक जन मौजूद रहे।
पुण्यतिथि बनी सेवा का पर्व, पत्रकार बृजेंद्र कुमार ने मरीजों को कराया भोजन
