रायबरेली (एनपीआर)। महाराजगंज स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक परिषद का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में अभिभावकों के स्वागत एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी के कार्यकाल में यह पहली बैठक थी, जिसमें करीब 300 अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य ने 22 सदस्यीय नई शिक्षक-अभिभावक परिषद का गठन किया, जिसमें सभी कक्षाओं से अभिभावकों को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में विद्यालय के शिक्षण स्तर, अनुशासन, बुनियादी सुविधाओं और नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्य सहगामी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अनिल विक्रम सिंह, अवनीश कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मनोज पांडे, राजकुमार गौतम और धीरज प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक परिषद आयोजित
