थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रायबरेली। शनिवार को थाना कोतवाली नगर में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।थाना दिवस में जमीन विवाद, आपसी झगड़े, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही जांच कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर राजस्व, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial