डलमऊ में व्यापार मंडल व चौकी इंचार्ज ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

डलमऊ (रायबरेली)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल डलमऊ के अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य एवं मुराईबाग चौकी प्रभारी अमरेश द्विवेदी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जरूरतमंद व निराश्रित लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम डलमऊ कस्बे के मुराई बाग क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में गरीब व असहाय लोगों को ठंड से राहत मिली। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है और भीषण सर्दी के मौसम में गरीबों की सेवा करना उनका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी। कंबल वितरण कार्यक्रम में संतोष कौशल, पप्पू वैश्य, पुरुषोत्तम शुक्ला, पथवारी शंकर, अरविंद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे और सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial