डलमऊ (रायबरेली)। राज्य परियोजना निदेशालय के निर्देशानुसार विकासखण्ड डलमऊ में नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में विकासखण्ड डलमऊ के कुल 65 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी नन्दलाल रजक द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को नवाचार एवं टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) के माध्यम से बच्चों को प्रेरित कर प्रभावी शिक्षा देने के दिशा-निर्देश दिए।कार्यशाला में शिव कुमार दीक्षित, कपिल कुमार गुप्ता एवं पूर्व एआरपी इरफान खान ने सन्दर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। नॉलेज शेयरिंग के इस सत्र में कंपोजिट विद्यालय ऐहार की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रश्मि श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय कठघर की सहायक अध्यापिका रूपिका सिंह तथा कंपोजिट विद्यालय हसनापुर के सहायक अध्यापक वीरेंद्र सिंह ने टीएलएम का प्रस्तुतीकरण करते हुए अपने नवाचारी विचार प्रतिभागियों के साथ साझा किए।कार्यशाला को प्रतिभागियों ने उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
डलमऊ में नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला सम्पन्न, 65 प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण
