डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह एवं कोतवाल राघवन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।इस अवसर पर कुल 9 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 6 राजस्व विभाग से संबंधित एवं 3 पुलिस विभाग से संबंधित थे। अधिकारियों ने एक पुलिस संबंधी प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय टीमों को जांच हेतु निर्देशित किया गया।अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
डलमऊ कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस, 9 प्रार्थना पत्रों में एक का मौके पर निस्तारण
