रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से लगभग दो महीने तक छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कक्षा 8 में पढ़ने वाली नाबालिग रोजाना स्कूल जाती है, इसी दौरान गांव का ही युवक रास्ते में रोककर उससे छेड़खानी करता था। परिजनों ने कई बार युवक को समझाया और चेतावनी भी दी, लेकिन अपनी दबंगई में वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। आरोप है कि वह लड़की को सोशल मीडिया पर भी परेशान करने लगा। घटना से परेशान होकर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, पॉक्सो अधिनियम और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।फिलहाल, इस प्रकरण में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव में छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
