डलमऊ अंत्येष्टि स्थल का होगा कायाकल्प, 28.79 लाख की स्वीकृति

डलमऊ, रायबरेली।नगर पंचायत डलमऊ के लोकप्रिय अध्यक्ष पं. श्री बृजेश दत्त गौड़ के अथक प्रयासों से डलमऊ के अंत्येष्टि स्थल के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। शासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 28.79 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत अंत्येष्टि स्थल का सर्वांगीण विकास किया जाएगा, जिससे डलमऊ ही नहीं बल्कि रायबरेली जनपद एवं पड़ोसी जनपदों से आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।नगर पंचायत अध्यक्ष पं. श्री बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर टीन शेड युक्त चबूतरा, बैठने के लिए 20×20 फीट का बड़ा हाल, हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था, पेयजल के लिए आरओ फ्रीजर तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि डलमऊ के सर्वांगीण विकास के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है। इस कार्य के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial