डलमऊ (रायबरेली)। नए वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल डलमऊ के पदाधिकारियों द्वारा कस्बे के लालगंज रोड पर गरमा-गरम चाय व टोस्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में राहगीरों और कस्बावासियों को राहत पहुंचाना रहा।व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर व जनवरी माह में ठंड से बचाव के लिए इस तरह का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वितरण से पूर्व पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। चाय-टोस्ट पाकर लोगों ने प्रसन्नता जताई और व्यापार मंडल के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में सरयू प्रसाद सोनकर, अरविंद अग्रवाल, पुरुषोत्तम शुक्ला, आशीष सोनी, टेसू दीक्षित, रानू शर्मा, पथवारी शंकर, संदीप मिश्रा, दिनेश मौर्य, संतोष कौशल सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मेराज अली
