फतेहपुर।प्रधान पद के प्रत्याशी एवं समाजसेवी अजय कुमार द्वारा क्षेत्र के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिर्जापुर, ताल्लुके जमरावा एवं रामपुर गांव में संपन्न हुआ, जहां कड़ाके की ठंड के बीच सैकड़ों से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।कंबल पाकर गरीब व असहाय लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर अजय कुमार ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान हरि प्रसाद, राम किशुन, छोटे लाल, मायाराम, राम चंद्र, महेंद्र कुमार, राज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए अजय कुमार का आभार जताया।
ठंड में गरीबों की मदद को आगे आए प्रधान प्रत्याशी अजय कुमार, गांव-गांव बांटे कंबल
