टीबी मुक्त अभियान में चमका बेलहनी गांव: प्रधान अखिलेश यादव सम्मानित

जनप्रतिनिधियों की मेहनत लाई रंग, बेलहनी टीबी मुक्त

डलमऊ (रायबरेली)।जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेलहनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाने में सराहनीय सहयोग के लिए ग्राम प्रधान अखिलेश यादव को सम्मानित किया गया।मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने अखिलेश यादव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही टीबी उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial